फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारने से नाराज दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
घी-चीनी के थोक व्यापारी को गोली मारने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इससे नाराज दुकानदारों ने शनिवार को मंडी मनी राम में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बाजार बंद कर सर्विस लेन पर तीन घंटे तक जाम लगाया। इससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहन लाल ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए। बाद में व्यापारियों ने थाना पहुंचकर डीएसपी जयसिंह से मुलाकात की। उनके आश्वासन के बाद दुकानदार दुकानें खोलने को तैयार हुए।
विज्ञापन

विदित हो कि शुक्रवार की रात लगभग 7.40 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने सेंट्रल बैंक के पास घी-चीनी के व्यापारी विनोद जुनेजा को गोली मार दी थी। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग भी लूटने की कोशिश की थी, लेकिन दुकान पर मौजूद नौकरों के विरोध के बाद बदमाश भाग गए। गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको उपचार के लिए करनाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात से नाराज दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया था। इसके तहत शनिवार को सुबह दुकानदार मंडी मनी राम में एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस नेेता रघबीर संधू, अनिल राणा और नरेश चुघ सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी दुकानदारों को समर्थन देने पहुंचे। कांग्रेस नेेता अनिल राणा ने कहा कि अगर 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो थाने के सामने धरना देंगे।
विधायक ने जाना घायल व्यापारी हाल
-विधायक हरविंद्र कल्याण घायल व्यापारी विनोद कुमार जुनेजा का हालचाल जानने के लिए करनाल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने व्यापारी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही परिवार को हर संभव मदद और आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। विधायक ने एसपी गंगा राम पूनिया से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और शहर में सुरक्षा बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन

----------
वर्जन
-घी-चीनी के कारोबारी के नौकर अरमेश की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-जय सिंह, डीएसपी घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें