फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा ऑडिटोरियम में सेवा सेतु शिविर पांच को

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में पांच, सात व नाै अक्तूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पांच अक्तूबर को घरौंडा ऑडिटोरियम में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। इन सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
साथ ही नागरिक अपनी समस्याएं संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र में पांच अक्तूबर को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में, छह को गांव ब्याना और गांव भादसों में सेवा सेतु शिविर लगाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें