फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक ही रात में तीन दुकानों के ताले ताेड़ लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
एआई निर्मित तस्वीर
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में चोरों ने रात को तीन दुकानों को निशाना बनाया। वारदात सुभाष गेट, गुरुद्वारा बाबा धन्नाराम क्षेत्र और श्मशान रोड की कबाड़ की दुकान में हुई है। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुभाष गेट के बाहर लखनपाल इलेक्ट्रिकल के संचालक विशाल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात को चोर शटर को किसी लोहे की वस्तु से खींचकर दुकान में घुसे और चार मोटर, एक वेल्डिंग मशीन, बड़ा एग्जॉस्ट और कुछ औजार ले गए।
विज्ञापन

सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है। दुकानदार के अनुसार, उसकी दुकान में पिछले साल भी चोरी हुई थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं, सुभाष गेट स्थित गुरुद्वारा बाबा धन्नाराम में रहने वाले नंदलाल ने आरोप लगाया कि यश कपूर नाम के व्यक्ति ने सेवा के बहाने कमरे में पहुंचकर रविवार रात को 11 हजार रुपये नकद, मोबाइल और डीवीआर की हार्ड डिस्क चोरी कर ली। शिकायतकर्ता के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी दिखाई दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें