फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक मनोचिकित्सा ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक मनोचिकित्सा ओपीडी शुरू हो गई है। हर वीरवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। मनोरोग विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की शनिवार को प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसका उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा ने किया। इसी दौरान ओपीडी की भी शुरुआत की गई।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में हर प्रकार की सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ नागरिक मनोचिकित्सा ओपीडी के चालू होने से वरिष्ठ नागरिकों को सहूलियत होगी। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में कार्यरत पेडियेट्रिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जुगेश छटवाल व फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजयपाल खंगवाल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे विश्व में औसत आयु के बढ़ने से वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। ये उपेक्षा, अकेलापन, अन्य मनोवैज्ञानिक कारणों अथवा हाल में फैली महामारी कोविड के दौरान संक्रमित बुजुर्ग व्यक्तियों को मानसिक स्वास्थ्य के लिए सजग होने की आवश्यकता है। ओपीडी खुलने से उन्हें मदद मिलेगी। इस अवसर पर विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. सविता चहल, डॉ आशीष अग्रवाल, मनोवैज्ञानिक डॉ. प्रशांत, कुलदीप सिंह, डॉ. सुष्मिता, डॉ. सन्नी दुआ और डॉ. कुलदीप मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें