फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह शगुन योजना के तहत दिए 6.30 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जिले में एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक 2003 पात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके तहत लाभार्थियों को छह करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उनके खाते में सीधे भेजी गई। राज्य सरकार की ओर से योजना में संशोधन किया गया है। इसके तहत अब सभी वर्गों के परिवार को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

योजना में अभी तक जो परिवार शामिल नहीं थे, उनको विवाह की तिथि से 30 दिनों के अंदर-अंदर विवाह का पंजीकरण करवाने पर विवाहित जोड़े को कल्याण विभाग के माध्यम से शगुन के तौर पर एक मिठाई का डिब्बा व 1100 रुपये नगद दिए जाएंगे। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि अनुसूचित जातियां तथा पिछड़े वर्ग कल्याण द्वारा जो भी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, उन सभी को परिवार पहचान पत्र के साथ जोड़ा जाएगा। नागरिक अपने किसी भी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर परिवार पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
परिवार पहचान पत्र जिले के सभी गांवों, नगर पालिका, नगर निगम क्षेत्रों में बनाए जा रहे हैं। सरकार की कई ऐसी योजनाएं होती हैं, जिनका लाभ सीधे जरूरतमंदों तक समय पर पहुुंचना जरूरी होता है। परिवार पहचान पत्र एक विस्तृत विवरण आधार है जिसमें नागरिकों की सभी प्रकार की जानकारियां शामिल की गई हैं। इसमें परिवार की आर्थिक स्थिति सहित परिवार के सदस्यों की आयु, जाति, शिक्षा, रहन-सहन व संसाधनों आदि का पूरा विवरण शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें