फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 30 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विज्ञापन
राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
करनाल। करनाल। कर्ण स्टेडियम में राज्य स्तरीय मॉडर्न पेंटाथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में प्रदेश भर से आए 45 खिलाड़ियों ने अपने खेल और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें से 30 खिलाड़ियों को अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने विशेष रूप से लेजर रन स्पर्धा में हिस्सा लिया। इस स्पर्धा में उन्हें दौड़ के साथ-साथ लेजर शूटिंग में सटीक निशाना लगाना था। उन्होंने अपनी गति और एकाग्रता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए दर्शकों को प्रभावित किया। कोच बसंत ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सभी 45 खिलाड़ियों ने मॉडर्न पेंटाथलॉन की चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा साबित की। उन्होंने एथलीटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दर्शकों की वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में कुल तीन अलग-अलग वर्ग शामिल थे। प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया था।
लेजर रन स्पर्धा की चुनौतियां
लेजर रन मॉडर्न पेंटाथलॉन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें एथलीटों को दौड़ने के साथ-साथ लेजर पिस्तौल से लक्ष्य पर निशाना साधना होता है। यह स्पर्धा खिलाड़ियों की शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक एकाग्रता दोनों की परीक्षा लेती है। सटीक निशाना लगाने के लिए स्थिर हाथ और तेज दौड़ने के लिए मजबूत पैर आवश्यक हैं। इस स्पर्धा में तालमेल और कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें