फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रविदास सभा की बैठक में मारपीट, पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। संत रविदास मंदिर परिसर में सभा की बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद झड़प हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभा के प्रधान ने दूसरे पक्ष पर संस्था के 1 लाख 62 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में संत रविदास सभा के प्रधान बलराज चहल ने बताया कि संस्था का हिसाब सार्वजनिक करने के लिए मंदिर परिसर में बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि बैठक के दौरान सतपाल और उसके साथियों ने पदाधिकारियों पर मंदिर बेचने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
शिकायत के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे 50-60 लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर मंदिर परिसर में पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में बलराज चहल के सिर में चोट लगी। आरोप है कि उनका पर्स और संस्था का बैग छीन लिया गया, जिसमें करीब 1.50 लाख रुपये नकद और दस्तावेज रखे थे। इसके अलावा प्रेमचंद गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बलराज के भाई, सभा सचिव प्रवीण, कोषाध्यक्ष संजीव को भी चोटें आई हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायलों की एमएलआर 20 सितंबर को दर्ज की गई थी। प्रारंभिक जांच के बाद 22 सितंबर को थाना इंद्री में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें