फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध खनन से जुड़े 19 वाहन जब्त, एक पर केस

Tue, 14 Mar 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से फरवरी माह में कार्रवाई कर अवैध खनन से जुडे़ 19 वाहनों को जब्त किया गया। जबकि एक पर केस हुआ, सात को नोटिस जारी किया गया है। उपायुक्त अनीश यादव ने सोमवार को लघु सचिवालय में अवैध खनन रोकने के लिए बनाई गई जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए कि जिस जमीन पर अवैध खनन की सूचना मिलती है, उसके मालिक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाई जाए। जिले में अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने फरवरी माह के दौरान अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व यमुना के किनारे से किए जा रहे अवैध खनन पर पुलिस और खनन विभाग मिलकर सख्त कार्रवाई करें। जिन क्षेत्रों में रात के समय खनन किया जा रहा है, वहां पर रात में चैकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि बल्हेड़ा के किसान जावल ने 42 लाख रुपये की रिकवरी जमा नहीं करवाई है तो इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में जिला खनन अधिकारी भूपेन्द्र ने बताया कि सात के अलावा अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसपी गंगाराम पूनिया, एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें