फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ससुराल पक्ष की पिटाई के बाद घर से निकला सुरक्षाकर्मी लापता, नहर किनारे मिली बाइक

Sat, 28 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
करनाल में नहर किनारे विलाप करते हुए शुभम के परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की शिव काॅलोनी निवासी सुरक्षाकर्मी शुभम (25) वीरवार रात से लापता है। परिजन का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई की थी। रात में उसने फोन करके नहर किनारे बैठे होने की बात कही थी। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो बाइक खड़ी मिली। परिजन ने रामनगर थाना पुलिस को मारपीट और युवक के लापता होने की शिकायत दी है। पुलिस युवक की तलाश के लिए सीसीटीवी जांच रही है। इसके अलावा पूछताछ की जा रही है।
मां बाला देवी ने बताया कि शुभम को वीरवार की रात 9 बजे के करीब उसके ससुराल पक्ष के सोनू, रवि सहित कई अन्य शाम के समय बुलाकर लेकर गए थे। आरोप है कि उन्होंने शराब पीकर उनके बेटे को भगा-भगाकर पीटा। इसके बाद उसे घर छोड़ने के लिए आए। घर आकर भी पिटाई की। आरोपियों ने उनके घर में भी तोड़फोड़ की। आरेाप है कि आरोपियों ने शुभम की माता को कमरे में बंद कर दिया। नाना बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपी सोनू ने उनके घर पहुंचकर भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

परिजन का आरोप है कि उनके बेटे के साथ करीब 10 लोगों ने मारपीट की, जिनमें उसका ससुर, एक पड़ोसी और अन्य लोग शामिल थे। तीन महिलाएं भी मारपीट में शामिल हैं। परिजन ने रामनगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। रामनगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि युवक का सुराग मिल सके। इसके अलावा मारपीट करने वालों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-
आया था ससुर का फोन
शुभम के छोटे भाई गुरजीत ने बताया कि उसके ससुर का रात करीब 9 बजे फोन आया था। इसके बाद शुभम घर से चला गया था। रात 12 बजे परिवार के पास शुभम की आखिरी कॉल आई थी, जिसमें उसने बताया कि वह नहर किनारे बैठा है। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। शुभम की तीन साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें