फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले के पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीता रजत

Sat, 28 Feb 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पदक दिखाते विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पीजी कॉलेज के पांच खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम की ओर से खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 25 फरवरी तक जयपुर में हुआ।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लौटने पर कॉलेज परिसर में उनका स्वागत किया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम से करनाल के आदित्य राणा, विशाल कुमार, सौरभ सिंह, दीपांशु चैहान व समीर ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र चौहान को भी बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें