नीलोखेड़ी/तरावड़ी। नीलोखेड़ी नगरपालिका चुनावों और तरावड़ी के उप-चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर नियुक्त कर दिए गए है। नीलोखेड़ी के लिए नीलोखेड़ी के एसडीएम अशोक कुमार आरओ को नियुक्त किया गया है और नीलोखेड़ी के नायब तहसीलदार भारत भूषण को एआरओ लगाया गया है।
इनके साथ वार्ड नंबर 1 और 2 के लिए बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता पंकज धवन को सेक्टर मजिस्ट्रेट व वार्ड नंबर 1 के लिए मार्केट कमेटी निगदू के सचिव मनोज को और वार्ड नंबर-2 के लिए निसिंग के बीएओ कर्मबीर गिरी को सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है। वार्ड नंबर 3,4 और 6 के लिए श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी के सहायक प्रोफेसर डाॅ. हंसराज को सेक्टर मजिस्ट्रेट व वार्ड नंबर 3 के लिए मार्केट कमेटी नीलोखेड़ी के सचिव अजय संधु को, वार्ड नंबर-4 व 6 के लिए नीलोखेड़ी के बीएओ रामपाल को सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है।
श्री गुरु तेग बहादुर राजकीय कन्या कॉलेज तरावड़ी के सहायक प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र कुमार को वार्ड नंबर 5,7 व 8 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व इसी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर भारत लाठर को वार्ड नंबर-5 के लिए तथा वार्ड नंबर-7 व 8 के लिए नीलोखेड़ी पीआर के एसडीओ गौरव पांडेय को सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है। राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज नीलोखेड़ी के सहायक प्रोफेसर मनोज कुमार को वार्ड नंबर 9, 10, 11 व 12 के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीएचईडी के एसडीओ गुरमीत को वार्ड नंबर 9 व 10 के लिए तथा पीआर करनाल के एसडीओ रामबिलास को वार्ड नंबर 11 व 12 के लिए सेक्टर ऑफिसर को लगाया गया है।
दूसरी ओर तरावड़ी के लिए भी नीलोखेड़ी के एसडीएम अशोक कुमार को आरओ नियुक्त किया गया है। वार्ड नंबर 5 में उप चुनाव होना है। इसके लिए नीलोखेड़ी के तहसीलदार संदीप को एआरओ लगाया गया है। इनके साथ वार्ड नंबर 5 के लिए सिंचाई विजिलेंस डिविजन के कार्यकारी अभियंता परमजीत सिहाग को सेक्टर मजिस्ट्रेट व मार्केट कमेटी के सचिव संजीव सचदेवा को सेक्टर ऑफिसर लगाया गया है।