फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा दिन : नगर निगम, तरावड़ी और नीलोखेड़ी से नहीं आया नामांकन, तीन दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
- उम्मीदवारों ने भाजपा कार्यालय के बाहर लगाए पोस्टर, बैनर, हर पद पर कई दावेदार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निकाय चुनाव के उम्मीदवारों में से वीरवार को भी किसी ने मेयर या पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया। दूसरी ओर नीलोखेड़ी नगरपालिका चुनाव और तरावड़ी नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 के उप-चुनाव के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। अब उम्मीदवारों के पास नामांकन के लिए महज तीन दिन शेष हैं। शुक्रवार, शनिवार के बाद सोमवार को शाम तीन बजे तक ही नामांकन लिए जाएंगे।
दूसरी ओर बुधवार शाम तक भी भाजपा व कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो सकी। दोनों राजनीतिक दलों के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं पर मंथन करने में जुटे हैं। जिनके आवेदन आए हैं उनमें पार्टी के लिए की गई गतिविधियों का आकलन किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब बड़े दोनों राजनीतिक दलों की सूची शुक्रवार या शनिवार शाम को जारी हो सकती है। यानी नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रत्याशी एक के बाद एक नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, राजनेताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने शहर में पोस्टर बैनर तक लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

चुनावी शेड्यूल
नगर निगम चुनाव के लिए प्रत्याशी अब शुक्रवार सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 15 और 17 फरवरी को नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। 16 को अवकाश रहेगा। 18 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। 19 फरवरी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। इसी दिन प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। दो मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी। नगर निगम मेयर के लिए उपायुक्त कार्यालय कोर्ट रूम में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार, पार्षद के लिए वार्ड 1 से 5 तक प्रबंध निदेशक, शुगर मिल कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल राजीव प्रसाद, वार्ड 9 से 13 तक जिला परिषद कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, वार्ड 6, 7, 8, 14 और 15 तक महाप्रबंधक कार्यालय हरियाणा रोडवेज में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह और वार्ड 16 से 20 तक जिला नगर योजनाकार कार्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार नामांकन लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें