फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल पहुंच एसडीएम ने जांचा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल प्रेम नगर में एसडीएम अनुभव मेहता ने औचक निरीक्षण किया। स्कूल में पहुंचने पर प्रधानाचार्य संदीप कौर व मुख्य शिक्षक रामनिवास सोलंकी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय का रिकॉर्ड व स्टाफ सदस्य की ओर से बनाए गए रजिस्टरों की जांच की।
रिकॉर्ड देखकर एसडीएम ने कहा कि अध्यापकों के प्रयास सराहनीय हैं। संपर्क फाउंडेशन और संपर्क टीवी, क्लास ऑन के बारे में बताया। एसडीएम की ओर से कक्षा 5 कक्षा पांचवी ए में चेकिंग की। इसमें संपर्क फाउंडेशन टीवी निपुण टीएम के बारे में बच्चों से विस्तार से बात की। विद्यालय में हाउस बने हुए तथा उनके बारे में भी बच्चों से बात की। मयंक राणा पांचवीं ए के विद्यार्थी ने अपने हाउस के बारे में टीएम निपुण के बारे में इंग्लिश में एसडीम के सामने विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य संदीप कौर ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि मिडडे मील पहली से आठवीं कक्षा की बजाय पहली से 12वीं तक होना चाहिए। यह एक बहुत ही अच्छी योजना है इससे बच्चों को बहुत लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर मुकेश छाबड़ा, लिपिक श्रवण कुमार, हेमलता, कांता, योगेश, महेंद्र, शिवकुमार और ललिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें