फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आशा कर्मियों ने कमेटी चौक तक निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कर्मियों की हड़ताल सिविल सर्जन कार्यालय के परिसर में जारी रही। आशा कर्मियों ने सोमवार को रेलवे रोड से कमेटी चौक तक रोष मार्च निकाला और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

यूनियन जिला प्रधान कविता, जिला सचिव सुदेश ने कहा कि प्रदेश सरकार हड़ताल के 42 दिन बाद भी आशा वर्करों से बात तक करने को तैयार नहीं है। उन्होंने मांग की कि आशा वर्कर्स ने मानदेय में बढोत्तरी कर उनका न्यूनतम वेतन 26 हजार किया जाए। इसके अलावा आशा कर्मियों को पक्का करने के साथ प्रोत्साहन राशियों को महंगाई भत्ते से जोड़ा जाए। उन्हें ईएसआई, पीएफ और सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं। जिन गांवों में सब सेंटर नहीं है वहां आशा सेंटर खोले जाएं। आशा वर्कर के सेवानिवृत्त होने की उम्र 65 वर्ष और उनकी ड्रेस के लिए दो हजार रुपये वार्षिक दिए जाएं। इस मौके पर किरण, गीता, कमलेश, सीमा, शोभा, निर्मला, रीना, पूजा, वीना, मधु, ओपी माटा व सतपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें