फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चिड़ाव गांव में बुधवार को कार चालक ने स्कूटी पर सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया मगर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चिड़ाव गांव निवासी कृष्णपाल (45) फैक्टरी में काम कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह स्कूटी पर बस स्टैंड के पास सामान लेने के लिए आया था। सामान लेकर घर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार करने लगा तो जुंडला की तरफ से तेज गति से कार आई और स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार युवक काफी दूर तक घिसटता हुआ गया। इस बीच चालक कार भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें