फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी उत्पादन व प्रसंस्करण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी : डॉ. पंकज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के कृषि विज्ञान केंद्र में ‘डेयरी उत्पादन एवं दुग्ध प्रसंस्करण-मूल्य संवर्धन डेयरी उद्यमिता’ विषय पर पांच दिवसीय कौशल व क्षमता निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने पशुपालकों को डेयरी में उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डेयरी उत्पादन व प्रसंस्करण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण आवश्यक है।
डॉ. पंकज ने कहा कि दुनिया में दूध उत्पादन में 25 प्रतिशत भागीदारी भारत की है। इसमें भारत नंबर वन है, इसके बाद अमेरिका, पाकिस्तान, चीन, ब्राज़ील, जर्मनी, रूस, फ्रांस, टर्की, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और पोलैंड जैसे देश हैं। वैश्विक बाजार में दूध का उत्पादन लगभग 93.40 लाख टन है। इसलिए प्रसंस्कृत दुग्ध उत्पादों के निर्यात की अपार संभावनाएं रखता है। दूध संपूर्ण खाद्य होने के साथ प्रोटीन का अच्छा स्रोत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सोनिया व दीपा कुमारी ने प्रशिक्षण के प्रयोगात्मक सत्र में पनीर व पनीर के बचे पानी से मसालेदार नमकीन शरबत, छैना मुर्की, कलाकंद, पनीर के लड्डू, नारियल खोया बर्फी आदि बनाने के लिए व्यवहारिक ज्ञान दिया। पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन प्रभाग से डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि सभी पशुपालकों को पशुओ के गर्मी (मद) के लक्षण जरूर पता होना चाहिए। डॉ. रवि कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. राजकुमार, डॉ. कौशल कुमार ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। समापन पर केंद्र अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें