फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसी स्कूल बस, ग्रामीणों ने चालक को धुना

Sat, 01 Mar 2014 12:29 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तरावड़ी। गांव रमाणा में शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से एक स्कूल बस दुकान में जा घुसी, जिससे बस में सवार करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चों को मामूली चोटें आईं। लोगों के अनुसार, दुर्घटना स्कूल बस चालक की गलती के कारण हुई।

बस ड्राइवर की लापरवाही पर गुस्साएं ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। हादसे का मुख्य कारण पंचायती
सबमर्सिबल बोर की मिट्टी के कारण हुई फिसलन को भी बताया जा रहा है। ग्रामीणों के  सूचना मिलने के बाद पुलिस

मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सवा आठ बजे तरावड़ी के एक निजी स्कूल की बस गांव सांभी से बच्चों को लेकर आ रही थी। रमाणा गांव के पास सड़क के एक साइड सबमर्सिबल बोर से निकली मिट्टी के कारण काफी फिसलन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और चालक नियंत्रण खो बैैठा और बस वहीं एक बंद दुकान का शटर तोड़ कर भीतर घुस गई। दुर्घटना में बस के सामने व साइड के शीशे टूट गए और आधा दर्ज बच्चे बच्चे घायल हो गए। गमीमत रही की किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। पास के ही निजी अस्पतालों में बच्चों उपचार किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें