फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज की सोच बदल रहा ‘बेटी ही बचाएगी अभियान’

Sat, 08 Feb 2014 11:57 PM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम ‘बेटी ही बचाएगी’ का इंदिरा महिला कॉलेज और आरकेएसडी कॉलेज ने समर्थन किया। कॉलेज की करीब 250 छात्राओं ने अभियान में शपथ पत्र भरें।
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि जिस घर में रक्षाबंधन के चंदन का प्यार नहीं होता, उसका आंगन हमेशा सुना रहता है। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज की छात्रा सोनिया, पिंकी, भावना सैनी, कविता, स्मृति, ज्योति, मोनिका ने कहा कि जिस घर में लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती की कृपा होती है उस घर में भगवान बेटियां भेजता है। बेटियां धन, सुख, समृद्धि लेकर आती हैं।

आरकेएसडी कॉलेज की छात्रा मधु, ममता, सोनिया, कविता, प्रीति सैनी, आरती, अंकिता, योगिता ने कहा कि अमर उजाला द्वारा चलाया गया बेटी ही बचाएगी अभियान समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित कर रहा है। समाज को बेटियों के प्रति आशावादी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा नेहा, अंजू, मनीषा, काजल, पारूल, लक्ष्मी, कमलजीत कौर, रश्मि शर्मा, शिखा रानी, मीनाक्षी, ज्योति, लवप्रीत ने कहा कि अमर उजाला अभियान से काफी चेतना आएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का हिस्सा बनकर वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें