फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सौरभ तैराकी में बना उभरती प्रतिभा की मिसाल

Fri, 22 Nov 2024 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी के बेहतर तैराक सौरभ ने तैराकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर उभरती प्रतिभा की मिसाल पेश की है। सौरभ कर्ण स्टेडियम का बेहतर तैराक है। उसने इस बार भी खेल महाकुंभ में स्वर्ण पदक जीता है।
सौरभ के मुख्य कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि सौरभ अपनी मेहनत के दम हर प्रतियोगिताओं में नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। सौरभ ने इस बार अंबाला में आयोजित खेल महाकुंभ के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया। इसी उपलब्धि को हासिल कर सौरभ ने बेहतर तैराक का ख़िताब भी हासिल किया। सौरभ ने ने स्वर्ण पदक 135 तैराकों की एलसी ब्रेस्ट स्ट्राक में जीता।
विज्ञापन

वहीं सौरभ ने इसी वर्ष बहादुरगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी तीन स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीतकर परचम लहराया था। सौरभ ने 18 जुलाई को भी 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था। 19 जुलाई को आयोजित 35 तैराकों के 100 मीटर एकल ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीता था। कोच ने बताया कि सौरभ राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन चुका है, उसने पांच वर्ष के अभ्यास व कड़ी मेहनत से कम उम्र में यह मुकाम पाया है।
विज्ञापन


ये हैं उपलब्धियां
2024 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अब तक तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 2023 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। जिला व अंतर जिला प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते है। खेल महाकुंभ में दो साल से स्वर्ण पदक जीत रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें