फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के सत्यम अंडर-19 क्रिकेट कैंप के लिए चयनित

Thu, 21 Nov 2013 10:36 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के सेक्टर-13 स्थित ओपीएस क्रिकेट अकादमी के होनहार खिलाड़ी सत्यम शर्मा का चयन अंडर-19 कैंप के लिए किया गया है। यह टीम कूच विहार ट्रॉफी के लिए मैच खेलेगी।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों को 15 दिन के कैंप के दौरान हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के बेहतरीन कोच के जरिए लाहली किक्रेट स्टेडियम में खेल की बारीकियां समझाई जाएंगी। ध्यान रहे कि सत्यम शर्मा पिछले कई वर्षों से हरियाणा की टीम के सदस्य हैं।

सत्यम शर्मा ने छोटी उम्र में क्रिकेट की बारीकियां कोच सतीश राणा से सीखनी शुरू कर दी थी। सत्यम ने लगातार कड़ी मेहनत के बलबूते पर करनाल की ओर से एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित किया है। इस चयन पर सत्यम के कोच और उसके साथी खिलाड़ियों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


इससे पहले भी सत्यम अंडर-16 आयु वर्ग में हरियाणा टीम की कप्तानी कर चुके हैं। हाल ही में समाप्त हुई अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सत्यम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।

ओपनिंग बल्लेबाज होने के साथ सत्यम एक शानदार क्षेत्ररक्षक और विकेटकीपर भी हैं। सत्यम की इस सफलता के पीछे ओपीएस अकादमी के कोच सतीश राणा की सोच और कड़ी मेहनत है।

आयुक्त ने लिया मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा
करनाल में रोहतक मंडल के आयुक्त चंद्रप्रकाश ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय में कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाए।

आयुक्त व उपायुक्त विकास यादव शुक्रवार को सबसे पहले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में गए। उन्होंने वहां पर व्यवस्था का जायजा लिया। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कश्यप ने उन्हें विस्तार से व्यवस्था की जानकारी दी।

इसके तुरंत बाद आयुक्त ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया और कॉलेज की ड्राइंग का अवलोकन किया। उन्होंने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. कश्यप से पूछा कि पहले चरण का निर्माण कार्य कब पूरा होगा। इस पर उन्होंने बताया कि निर्धारित समय में ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की क्वालिटी अच्छी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उपायुक्त विकास यादव ने आयुक्त को बताया कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।

पहले चरण में जो खर्च होना है, उसका पैसा उनके पास है। सेक्टर-32 में लोगों की सुविधा के लिए जिला सामान्य अस्पताल बनाया जाएगा। जहां पर मरीज अपना उपचार करा सकेंगे। मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के पहले चरण में आवासीय कॉलोनी, सभागार बनाए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की ओर से निर्माण कार्यों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मौके पर डॉ. पीयूष शर्मा, डॉ. अश्वनी आहुजा, डॉ. मुनीष परूथी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें