फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतिंदर सरताज के लाइव शो का लोगों में क्रेज

Mon, 07 Oct 2013 11:31 PM IST
अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के विश्व प्रसिद्ध पंजाबी सूफी व लोक गायक सतिंदर सरताज के 11 अक्तूबर को होने वाले लाइव शो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के लोगों में सतिंदर सरताज को रूबरू सुनने का भारी उत्साह है।
विज्ञापन


सामाजिक संस्था निफा की ओर से होटल नूर महल व आरपीआईआईटी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में ‘साईं वे साडी फरियाद तेरे ताईं’ जैसे सुपरहिट गीत गाकर पूरी दुनिया में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके सतिंदर सरताज करनाल वासियों के लिए अपनी गायकी का जादू बिखेरेंगे।

निफा अध्यक्ष प्रितपाल सिंह पन्नु ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर इतना उत्साह है कि करनाल, पानीपत और कुरुक्षेत्र के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों जयपुर, फगवाड़ा, अंबाला, दिल्ली आदि से भी लोगों ने फोन कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निफा की सदस्यता ली है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निमंत्रण निफा के सदस्य बनकर या निफा की ओर से गरीब बच्चाें की शिक्षा के लिए शुरू किए जा रहे कार्यक्रम ‘केयर’ में सहयोग देकर हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों में भारी उत्साह है। अब तक 500 से ज्यादा शहरवासियों ने निफा की नई सदस्यता ली है। उन्हाेंने कहा कि इससे जहां इन लोगों को सतिंदर सरताज के कार्यक्रम का आनंद उठाने का मौका मिलेगा, वहीं निफा की सामाजिक गतिविधियों व गरीब बच्चों के लिए शुरू किए जा रहे कार्यक्रम में उनका एक योगदान भी डल जाएगा।

इसके अतिरिक्त शहर के करीब 50 लोगों ने निफा की आजीवन, विशेष आजीवन व संरक्षक आजीवन सदस्यता भी हासिल की हैं, जिन्हें संस्था की ओर से उनके सहयोग के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा।

निफा संयोजक एडवोकेट नरेश बराना ने बताया कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यक्रम स्थल को चार भागों में बांटा जाएगा। इसमें सबसे पहले अति विशिष्ट अतिथियों जिनमें प्रशासनिक अधिकारी, निफा के संरक्षक, विशेष आजीवन सदस्य व आजीवन सदस्य, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक व पत्रकार बंधु शामिल रहेंगे।

इसके बाद विशिष्ट जोन, विशेष जोन व अंत में युवाओं के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। परिवारों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि होटल नूर महल की ओर से इस अवसर पर विशेष छूट पर डिनर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें