फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की हत्या का आरोपी काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
19 हजार रुपये वापस नहीं करने पर गांव कुटेल निवासी ज्वैलर की हत्या की गयी थी। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसी गांव का जानकार था जो ज्वैलर के साथ ही बाइक से जा रहा था। इस दौरान पहले उसने ज्वैलर को शराब पिलाई फिर बाइक रुकवाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने यह खुलासा किया है। पुलिस के अुनसार रिमांड पर पूछताछ के दौरान आरोपी से लूटी हुई बाइक, पर्स और गहने भी बरामद कर लिये गये हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि 25 फरवरी को मधुबन थाना क्षेत्र गांव कुटेल के खेतों में कुटेल निवासी राजकुमार का शव मिला था, जिसकी गांव गढ़ी खजूर में ज्वैलर की दुकान थी। राजकुमार के शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। मामले की जांच एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने सीआईए-1 को दी तो उन्होंने इस मामले की जांच के लिये एसआई जयपाल की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले व लोगों से पूछताछ की तो एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में पता चला, जो उस दिन राजकुमार के साथ था। उस व्यक्ति की जब तलाश की तो मामले का खुलासा हो गया। आरोपी गांव कुटेल निवासी सुशील उर्फ अर्जुन को गांव लालूपुरा के समीप से सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आठ मार्च को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। आरोपी ने राजकुमार को एक सोने की चेन 34 हजार रुपये में बेची थी। ज्वैलर ने 15 हजार रुपये तो दे दिये थे, लेकिन बाकी के 19 हजार रुपये नहीं दिये। बार-बार रुपये मांगने पर भी जब पैसे नहीं मिले तो आरोपी ने सबक सिखाने की ठानी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुशील ने ज्वैलर्स राजकुमार को सबक सिखाने के लिये ही शराब पीने का प्रोग्राम बनाया और रास्ते मेें एक ढाबे पर जाकर शराब पिलाई। आते समय गांव कुटेल के सुनसान खेत में पेशाब करने के बहाने बाइक रुकवाई और मौका पाकर राजकुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी और उसका सारा सामान लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की बाइक, आधार कार्ड, दो सोने की बालियां, पांच हजार रुपये, सोने की अंगूठी, सोने की कान की छोटी बाली, सोने का कोका, दो चांदी की चैन, चांदी की चुटकी, चांदी की अंगूठी, एक छल्ला, एक रूद्राक्ष बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें