फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चित्रकला में सारा, रंगोली में निशु और प्रश्नोत्तरी में मयंक रहे अव्वल

विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट शो के दौरान हरियाणवीं कलाकार अमन जाजी अपनी प्रस्तुति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दयाल सिंह कॉलेज में युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। रंगोली में निशु, चित्रकला में सारा, प्रश्नोत्तरी में मयंक ने पहला स्थान हासिल किया। 10 प्रतियोगिताओं में कॉलेज के विभिन्न संकायों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की संयोजिका डॉ. सारिका चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी यूथ फेस्टिवल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें