फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लगी पहली सैनिटाइजेशन हट, डीसी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के रास्ते अंदर जाने से पहले हर किसी को अब सैनिटाइजेशन हट से गुजरना होगा। प्रवेश करते ही वह सेंसर युक्त ऑटोमेटिक सिस्टम से स्वयं सैनिटाइज हो जाएगा। रविवार को उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने भी टनल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीसी अनिश कुमार यादव, एसीयूटी आयुष सिन्हा, निदेशक डॉ. जगदीश चंद दुरेजा, डॉ. गौरव कांबोज व पंचायती राज के अधीक्षण अभियंता रामफल मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनल में पैर रखते ही शुरू होगा सैनिटाइजर का स्प्रे
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश से पहले हर किसी को सैनिटाइज किया जाए, इसी उद्देश्य से इस टनल की व्यवस्था की है। ताकि अस्पताल के अंदर जाने वाले प्रत्येक के शरीर व कपड़ों सहित अन्य सामान की ऊपरी सतह पर कोरोना का इंफेक्शन सैनिटाइज होने के बाद खत्म हो सके। टनल में 12 नोजल पाईप 500 लीटर के टैंक के साथ जुड़ी हैं, जिसमें हर वक्त सैनिटाइजर भरा रहेगा। इसकी लिफ्टिंग के लिए पंप की व्यवस्था की है, जो 12 नोजल पाइपों तक सैनिटाइजर की सप्लाई करेगा और टनल में सेंसर की भी व्यवस्था की है, जो किसी व्यक्ति के प्रवेश करने पर पंप सहित पूरे सिस्टम को ऑटोमेटिक ऑन कर देगा और व्यक्ति पर नोजल पाइपों के माध्यम से सैनिटाइजर का स्प्रे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें