फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन होगा और मेडिकल सर्विस व खाद्य सामग्री घर पर ही मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव केस मिलने पर अशोका कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन (नियंत्रण क्षेत्र) और इसके साथ लगती दुग्गल और दयाल सिंह कॉलोनी को बफर जोन (मध्यवर्ती क्षेत्र) घोषित किया गया था। यहां के हालात से निपटने के लिए जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने एक्शन प्लान तैयार किया है। क्षेत्र के सभी संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के अलावा उन्हें क्वारंटीन और आइसोलेशन में रखा जाएगा। साथ ही लोगों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग के अलावा घरों का सैनिटाइजेशन होगा। इसके अलावा खाद्य सामग्री से लेकर मेडिकल सर्विसेज तक व्यक्ति को घर पर ही मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। रविवार को जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने इन सील कॉलोनियों में जाकर हालात भी जाने और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार राजबख्श से स्थिति की जानकारी ली। इस संबंध में एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक को सभी प्रबंधों का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। सभी अधिकारी व कर्मचारी आदेशों का पालन करते हुए अपनी ड्यूटी करेंगे और यदि किसी के कार्य में कमी पाई गई तो उसके विरुद्ध डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

1. एंबुलेंस और पैरा मेडिकल स्टाफ की होगी तैनाती
सिविल सर्जन कर्मचारियों की एक टीम बनाकर कंटेनमेंट जोन के तहत बसे समस्त घरों के व्यक्तियों की डोर टू डोर स्क्रीनिंग, थर्मल स्कैनिंग करवाएंगे। स्टाफ को बचाव उपकरण और दूसरी जरूरी चीजें उपलब्ध करवाई जाएं। सभी हाउसहोल्ड के गेट और दरवाजे की नॉब अच्छे तरीके से सैनिटाइज की जाए। वे अपने कंट्रोल रूम में बचाव उपकरण/डिवाइस तथा जरूरत की दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखेंगे। एंबुलेंस और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती भी करवाएंगे। मेडिकल कॉलेज से जांच टीमें रोडवेज की दो बसों में आवागमन करेंगी।
2. राशन व दवा पहुंचाने वाला कर्मचारी घर के बाहर से देगा सप्लाई
मार्केटिंग बोर्ड के जोनल प्रशासक, एमडी शुगर मिल के साथ समन्वय करके दोनों जोन में लोगों की राशन, दूध, करियाणा, दवाईयां व सब्जी जैसी आवश्यक जरूरतें पूरी करवाएंगे और रोजमर्रा के इस काम के लिए पर्याप्त स्टाफ लगाएंगे। ये चीजे अलग-अलग पैकेट में होंगी। सभी के घर द्वार पर पहुंचाई जाएगी। डिलिवरी करने वाला कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिए हाथों में सुरक्षा उपकरण का प्रयोग करेगा, वह घर के अंदर व किसी व्यक्ति से फिजिकल कॉंटेक्ट नहीं करेगा।
विज्ञापन

3. निगम की टीम करेगी सैनिटाइज, पूरी बिजली और पानी की आपूर्ति
नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार कंटेनमेंट व बफर जोन एरिया को सैनिटाइज करवाएंगे। इस कार्य के लिए स्टाफ को जरूरी उपकरणों के साथ फेस मास्क, दस्ताने, टॉपी, सैनिटाइजर व जूते उपलब्ध करवाएंगे। पुलिस बल एरिया को सील कर जरूरत अनुसार नाका लगाएंगे। वहीं बिजली निगम रेगुलर पावर सप्लाई और जन स्वास्थ्य विभाग शुद्ध पेयजल की रेगुलर आपूर्ति रखेगा।
अभी तक छह पॉजिटिव, 233 की रिपोर्ट नेगेटिव, 25 की पेंडिंग
जिले में कोरोना वायरस के कुल 6 पॉजिटिव केस मिले हैं, सबसे पहले केस में एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 264 सैंपल लिए गए, जिनमें से 233 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 25 की रिपोर्ट शेष है। सिविल सर्जन डॉ. अश्विनी आहुजा ने बताया कि जिले में विदेश से आए यात्रियों की संख्या 992 हो चुकी है, जिनमें 610 व्यक्ति 28 दिन या इससे अधिक दिनों का सर्विलांस समय पूरा कर चुके हैं, 382 व्यक्ति अभी सर्विलांस पर हैं। इन 382 में से 172 व्यक्ति 14 दिन के सर्विलांस पर हैं तथा शेष 210 व्यक्ति 28 दिनों के सर्विलांस पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया करनाल में भी टेस्ट हो रहे हैं। जो चंडीगढ़ में मरीज दाखिल हैं, वे कोरोना के मरीज नहीं थे। दूसरी बीमारी के कारण भर्ती थे, एहतियाहत के तौर पर ही उनके सैंपल लिए गए थे, जो कि नेगटिव आए हैं।
लोगों ने की जल्द सैनिटाइज कराने की मांग
इधर, शहर की तीनों कॉलोनियों के लोगों ने भी प्रशासन से जल्द क्षेत्र को सैनिटाइज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सबसे पहले यह कार्य करना चाहिए। लगातार कई लोगों के अधिकारियों और अमर उजाला की टीम के पास भी इसके कॉल आए। साथ ही उन्होंने जरूरी सेवाएं जारी रखने की भी मांग की।
ग्रामीणों से डीसी बोले, कुछ दिन बाहर निकलने की नहीं है जरूरत
शहर की कॉलोनियों का दौरा करने के बाद डीसी गांव शेखपुरा सुहाना और बिर्चपुर में भी गए। ग्राम पंचायत से गांव में दवाइयां, सब्जियां और राशन की सप्लाई के अलावा ग्रामीणों की मेडिकल जांच के बारे में जानकारी ली। डीसी ने गांवों में मच्छरों से बचाव के लिए स्प्रे कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच के लिए आयुष चिकित्सक की ड्यूटी लगाई। किसी को भी कुछ दिन घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है, सभी अपनी घर रहकर सुरक्षा करें।
तरावड़ी : आने-जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध, फोन पर मिलेगी हेल्थ सर्विस
डीसी ने तरावडी क्षेत्र का भी दौरा किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालना सुनिश्चित करे, इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाए। जरूरी वस्तुएं इनके घर द्वार पर ही पंहुचाएं। बता दें कि तरावड़ी क्षेत्र से एक महिला के कोरोना संदिग्ध पाए जाने के कारण इस क्षेत्र को सील किया गया है। महिला की रिपोर्ट आना अभी बाकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है। चिकित्सक निपुण कालड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षेत्र में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। सीएससी तरावड़ी में तैनात हेल्थ इंस्पेक्टर संजय कुमार का मोबाइंल नंबर 98138-78105 पर संपर्क करके यहां के नागरिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें