फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वेतन और सुविधाओं में कटौती से बिफरे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
नपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता - फोटो : Archive
विज्ञापन
बराड़ा। समय पर वेतन न मिलने, मानदेय में कटौती और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से नाराज दर्जनों कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने मांगों के लिए नगरपालिका सचिव मोहित सैनी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार ने एक अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाकर 15,200 रुपये तय किया है, लेकिन ठेकेदार की ओर से पूरा मानदेय नहीं दिया जा रहा। साथ ही, कर्मचारियों को सफाई के लिए जरूरी उपकरण और सुरक्षा सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। नगरपालिका सचिव ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और नियमानुसार सभी लाभ दिलवाए जाएंगे। इस अवसर पर टोनी, संदीप, विक्रम, सतपाल, कविता रानी और गगनदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें