फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाई कर्मचारी बोले- जब तक मांगें नहीं मानते, ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे

विज्ञापन
विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को ज्ञापन सौपते  नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
करनाल। अल्टीमेटम के बाद मांगों को लेकर शनिवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम प्रशासन के काम पर लौटने के लिए 5 सितंबर तक दिए गए अल्टीमेटम की प्रतियों को कर्मचारियों ने सार्वजनिक रूप से फूंककर विरोध जताया। इस दौरान आंदोलन स्थल पर नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

कर्मचारी बड़ी संख्या में नगरपालिका कर्मचारी संघ के करनाल इकाई प्रधान राजकुमार के नेतृत्व में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने तथा 13 मई को सरकार व संघ के बीच हुए समझौते को लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार बार-बार 12 मांगों को स्वीकार करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक कच्चे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवाराम बड़सर, अग्निशमन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संदीप त्यागी, नगरपालिका कर्मचारी संघ से संगठन सचिव बिंदर चौहान, विनोद प्रोचा और शारदा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को ज्ञापन सौपते  नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें