फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्वच्छता निरीक्षकों को कराया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

Mon, 06 Oct 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम करनाल विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। नगर निगम में प्रशिक्षण के लिए आए स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षकों (एचएसआई) को सेक्टर-4 स्थित 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का दौरा करवाया गया। निगम कार्यालय के सभागार में स्ट्रीट वेंडर्स को कचरा पृथक्करण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोनों जगहों पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर स्वच्छता की अलख जगाई गई। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम का कार्य नहीं, बल्कि यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें