आदि शक्ति मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से आयोजित मां झंडेवाली की चौकी में माथा टेकने पहुंचे व
करनाल। शारदीय नवरात्र के छठे दिन सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में आदि शक्ति मां झंडे वाली सेवा समिति की ओर से मां भगवती की चौकी आयोजित की गई। इसमें गायक राजन मदान ने भजनों से मां की महिमा का गुणगान किया।
सतीश गुप्ता, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन ध्रुव गुप्ता ने मां की ज्योत प्रचंड की, जबकि राकेश गुलाटी और दिनेश गुलाटी ने आरती की। चौकी में मेयर रेणु बाला गुप्ता, समाजसेवी बृज गुप्ता, मार्केट कमेटी के चेयरमैन शिवनाथ कपूर और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्र प्रकाश कथूरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के बाद समिति की ओर से भंडारा लगाया गया। राजेश लांबा, राजीव नागपाल, हरीश भूटानी और श्याम बत्रा मौजूद रहे।
भजनों से किया गुणगान
करनाल। मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां भगवती की चौकी आयोजित की गई। कलाकार दीपक गुलाटी ने भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान किया। सचिन वधवा, अमित छाबड़ा, विनय चावला और वंश अरोड़ा ने ज्योत प्रचंड की, जबकि सुनील मदान ने मां भगवती की आरती की। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट वेदपाल, कविंद्र राणा और कपिल अत्रेजा, गुरदेव सिंह पुरी व अन्य मौजूद रहे। संवाद