फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र सम्राट ने जीते दो पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र सम्राट राणा ने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित फिसू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर स्कूल और जिले का नाम नाम रोशन किया है। छात्र के कॉलेज पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उसे बधाई दी और प्रबंधन की ओर से 51 हजार रुपये का चेक भेंट कर छात्र को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र सम्राट राणा ने नौ से 13 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित 10 मीटर टीम इवेंट चैंपियनशिप में भाग लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं दूसरी ओर मिक्स टीम इवेंट में रजत पदक हासिल किया है। छात्र सम्राट ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल कर चुका है। खेलो इंडिया में भी उसने स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके साथ ही सीनियर नेशनल में भी सम्राट राणा को स्वर्ण पदक मिल चुका है। प्राचार्य ने छात्र की उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग के इंचार्ज डॉ. जितेन्द्र चौहान की भी पीठ थपथपाई। डॉ. जितेन्द्र चौहान ने बताया कि सम्राट राणा बहुत ही बेहतरीन और प्रशिक्षित खिलाड़ी है, जिससे हमें भविष्य में भी बहुत उम्मीदें हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें