बीकानेर मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई करती फूड सेफ्टी विभाग की टीम । संवाद
असंध। शुक्रवार को त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने पांच मिठाई की दुकानों से नमूने लिये और जांच के लिए भेजे। बीकानेर मिष्ठान भंडार, मोहन स्वीट्स, नीलकंठ, सांवरिया सहित कई अन्य पर रेड की गई। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने का संदेश दिया गया। आमजन से भी सतर्क रहने की अपील की। डॉ. कपिला नें बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद