फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका में गोली मारकर सांभी के वीरेंद्र की हत्या, गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी

Wed, 14 Jan 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वीरेंद्र सांभी की अमेरिका में गोली मारकर की हत्या।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल/नीलोखेड़ी। अमेरिका के इंडियाना पोलिस शहर के ग्रीनवुड जगह पर शनिवार रात को एक जन्मदिन पार्टी में गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें नीलोखेड़ी के सांभी गांव निवासी वीरेंद्र और पंजाब का कुलदीप शामिल है। वारदात में वीरेंद्र का साला मनीष भी घायल है। मामले में अमेरिका पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर वारदात की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बालजोत सिंह ने ली है।
सोशल मीडिया पर डाले गए संदेश में बालजोत सिंह ने दावा किया कि वारदात को उसने और जस्सा ने अंजाम दिया है। पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई को निशाना बनाते हुए चेतावनी भी दी गई और आगे और हमलों की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

नीलोखेड़ी के सांभी गांव निवासी एवं हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत निरीक्षक मुल्तान सिंह का बेटा वीरेंद्र 2017 में अमेरिका गया था। उसने शरणार्थी के तौर पर केस लगाया हुआ था। वर्ष 2019 में सरकार ने केस पास करते हुए वीरेंद्र को वहां की नागरिकता दे दी थी। इसी आधार पर वीरेंद्र ने वर्ष 2024 में पत्नी और बेटे गुरुवंश को भी अमेरिका बुला लिया था। पत्नी व बेटे के साथ वह अमेरिका के इंडियाना राज्य के इंडियाना पोलिस शहर में रहता था।
शनिवार रात को इंडियाना पोलिस के छोटे कस्बे ग्रीनवुड में वीरेंद्र के किसी जानकर की जन्मदिन पार्टी थी। पार्टी में हरमन और जस्सा भी आए हुए थे। पार्टी के दौरान वीरेंद्र और उन दोनों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान झगड़े में आरोपी जस्सा ने गोली चला दी। गोली लगने से पंजाब के कुलदीप की मौत हो गई। वीरेंद्र, उनके साले मनीष सहित दो अन्य घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया। सोमवार को परिजन को अमेरिका से फोन करके बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी दी गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

-

रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बालजोत सिंह ने वीरेंद्र को लारेंस से जुड़ा बताया

सोशल मीडिया पर डाले गए संदेश में बालजोत सिंह ने दावा किया कि वीरेंद्र सांभी लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य था। उसने खुद और जस्सा ने मिलकर हत्या करने की बात काबूली है। उसने लॉरेंस बिश्नोई को निशाना बनाते हुए चेतावनी भी दी गई और आगे और हमले किए जाने की धमकी दी।
विज्ञापन




वीरेंद्र के घर पहुंच शोक जता रहे ग्रामीण

सोमवार को जब से परिजनों को बेटे की हत्या की जानकारी मिली, तब से ही रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण घर पहुंचकर शोक जता रहे हैं। वीरेंद्र मां बाप का इकलौता बेटा था। अब यहां परिवार को अमेरिका में रह रही वीरेंद्र की पत्नी और बेटे का भी डर सता रहा है। फिलहाल वीरेंद्र का शव अमेरिका के इंडियाना पोलिस शहर के अस्पताल में रखवाया गया है, वहां की पुलिस की कार्रवाई के बाद शव के यहां लाए जाने या वहीं संस्कार किए जाने का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें