करनाल। अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक पर संभलपुर एक्सप्रेस चार घंटे की देरी के बाद 07:35 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, झेलम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी के बाद 08:51 बजे करनाल पहुंची। अंबाला-पानीपत लोकल भी सवा घंटे की देरी के बाद 10:03 बजे आई। नेताजी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी के बाद 11:44 बजे पहुंची। इनके अलावा आगरा कैंट, कुरुक्षेत्र निज्जामुद्दीन, कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल, आगरा कैंट एक्सप्रेस भी आधे घंटे तक की देरी के बाद आवागमन कर करनाल स्टेशन पहुंच पाई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली से अंबाला को जाने वाले ट्रैक पर शनिवार को अमृतसर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी के बाद 06:44 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।
नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल भी सवा घंटे की देरी के बाद 11:56 बजे करनाल आई। इनके अलावा हिमाचल एक्सप्रेस, चंडीगढ़ गरीब रथ, आम्रपाली एक्सप्रेस, मालवा, ऊंचाहार भी लेट रहीं। ब्यूरो