फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट

Sat, 26 Apr 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में चौथे दिन इंट्रा ग्रुप फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर 17 लड़कों के फाइनल मैच में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। इस मैच में कुंजपुरा व कपूरथला दोनों टीमों 1-1 से बराबरी पर रही। उसके बाद दोनों टीमों को 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। उसमें भी दोनों टीमें बराबर रही, बाद में पेनल्टी स्ट्रोक में दो अंक लेकर हासिल कुंजपुरा ने जीत दर्ज की।
सुबह के सत्र में संत कुमार स्टेडियम में आयोजित अंडर 15 आयु वर्ग के मैच में सैनिक स्कूल कुंजपुरा ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सैनिक स्कूल कपूरथला को 2-0 से हराकर पहला सेमीफाइनल जीत लिया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सैनिक स्कूल खरा खेरी ने सैनिक स्कूल नगरोटा को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पोजीशन मैच में सैनिक स्कूल कपूरथला की टीम ने नगरोटा की टीम को 3-2 से मात दी। अब सैनिक स्कूल कुंजपुरा और सैनिक स्कूल खरा खेरी के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होगी। वहीं लड़कियों के अंडर 17 फाइनल मुकाबले में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीरा की टीम ने सैनिक स्कूल कुंजपुरा की टीम को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य विंग कमांडर मनप्रीत सिंह ने बताया कि इंट्रा ग्रुप फुटबॉल टूर्नामेंट में दो आयु वर्गों में सात टीमों के 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें चार सैनिक स्कूल व तीन पीपीपी मोड़ पर आधारित सैनिक स्कूल तीन सैनिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीम आगे चलकर सुब्रतो कप 2025 में सैनिक स्कूल सोसायटी का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें