अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में प्राचार्य संग मौजूद तैराक सागर कलकल। प्रवक्ता
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के तैराक सागर कलकल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में छह पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 16 और 17 नवंबर को आयोजित अंतर-महाविद्यालय तैराकी (पुरुष एवं महिला) और वाटर पोलो (पुरुष) प्रतियोगिता में सागर ने विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा, 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में तीन रजत पदक तथा 100 मीटर फ्रीस्टाइल में एक कांस्य पदक हासिल किया। सागर की इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में प्राचार्य संग मौजूद तैराक सागर कलकल। प्रवक्ता