फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार को सचखंड एक्सप्रेस करीब 3 घंटे 9 मिनट की देरी से पहुंची। दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 3 घंटे 13 मिनट लेट रही। इसके अलावा उंचाहार एक्सप्रेस 25 मिनट, दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 44 मिनट और हरिद्वार एक्सप्रेस 27 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन


मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस 10 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मिनट, अमरपाली एक्सप्रेस 10 मिनट और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इसके साथ ही न्यू दिल्ली-कुरुक्षेत्र मेमू ट्रेन भी करीब 54 मिनट लेट रही जबकि गीता जयंती एक्सप्रेस और कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस में भी 8 मिनट तक की देरी दर्ज की गई।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रूट पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव और परिचालन कारणों के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें