फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सचखंड और झेलम ने चार घंटे कराया इंतजार

Fri, 13 Feb 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। मौसम साफ होने के बाद भी दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन समयबद्ध नहीं हो पाया है जिसकी वजह से अब भी कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंच रही हैं। वीरवार को सचखंड एक्सप्रेस और झेलम चार घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंचीं जबकि मालवा ने भी तीन घंटे इंतजार कराया। इनके अलावा दिल्ली से अंबाला जाने वाली कई अन्य ट्रेनें भी आधे घंटे तक की देरी से आईं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वीरवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में सचखंड एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से शाम को 06:40 बजे आई। झेलम भी चार घंटे की देरी से रात को 03:47 बजे आई। मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह 09:05 बजे आई। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल दो घंटे की देरी से दोपहर को 12:38 बजे पहुंची।
अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 06:36 बजे पहुंची। जम्मू तवी एक घंटे की देरी से रात को 12:15 बजे पहुंची। अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर बाद तीन बजे पहुंची। मुंबई सीएसएमटी करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद शाम को 07:05 बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें