फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेबल टेनिस में सानवी और ऋषभ ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वत्सल और परीतहोकी प्रथम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। हरियाणा राज्य द्वितीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में लड़कियों के 19 आयुवर्ग सिंगल मुकाबले में सानवी ने 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं लड़कों के 19 आयुवर्ग के एकल मुकाबले में ऋषभ ने 3-0 से मुकाबला जीता। टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन एक निजी स्कूल में हुआ।



प्रतियोगिता के परिणाम

लड़कियां (19 आयुवर्ग) : फरीदाबाद की सानवी ने जींद की मेहर को 3-0, पंचकूला की मनल ने सोनीपत की पूर्वा को 3-0, गुरुग्राम की एंजल ने जींद की कशवी को 3-1 से हराया।
विज्ञापन




लड़के (19 आयुवर्ग) : गुरुग्राम के ऋषभ ने फरीदाबाद के अक्षित को 3-0, गुरुग्राम के सिद्धार्थ ने फरीदाबाद के हितेश को 3-0 व फरीदाबाद के वत्सल ने गुरुग्राम के साकेत को 3-2 से हराया।
विज्ञापन





क्वार्टर फाइनल मैच के परिणाम

महिला सिंगल : रोहतक की परीतहोकी ने फरीदाबाद की सानवी को 3-1, कुरुक्षेत्र की स्नेहा ने जींद की केशवी को 3-0, पंचकूला के मनल ने फरीदाबाद की तरीषा को 3-1 से हराया।

पुरुष सिंगल : फरीदाबाद के वत्सल ने रोहतक ने निकुंज को 3-1, गुरुग्राम के ऋषभ ने गुरुग्राम के सिद्धार्थ को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें