फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Oct 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/राजौंद/ढांड। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को मांगों के समर्थन में सरकार का पुतला जलाया। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बसाऊ राम ने की।

सबसे पहले सभी कर्मी जींद रोड स्थित पंचायत भवन में दिए गए धरने में एकत्रित हुए। इसके बाद भवन के मुख्य गेट पर पहुंचकर सरकार का पुतला जलाया। जिला प्रधान बसाऊ राम ने कहा कि वे 26 अक्तूबर को करनाल जिला सचिवालय के पास अधिकार रैली करेंगे और वहां पर भगवान वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में उनके 11 हजार से अधिक कर्मचारी हैं। उनकी मांग है कि 17 साल से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से चार चरणों में वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनसे केवल आश्वासन ही मिला है।

उधर, राजौंद में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को 14वें दिन भी हड़ताल जारी रखी। ब्लाक प्रधान बीरभान जाखौली ने कहा कि 26 अक्तूबर को सीएम सिटी करनाल में वाल्मीकि जयंती मनाएंगे। जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक ग्रामीण सफाई कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान ब्लाॅक सचिव बलबीर, श्याम लाल, अजमेर, सत्यभान, सुरेश, राजबीर नरवल, सतीश बांगड़, काला, सुभाष, बाला रोशनी सहित आदि मौजूद थे।

उधर, ब्लाक ढांड के नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों के संदर्भ में सरकार का पुतला फूंका। जिला प्रधान अजय पबनावा के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने धरना स्थल बीडीपीओ कार्यालय से हाथों में उल्टी झाड़ू लेकर हरियाणा सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए पंचमुखी चौक पर पहुंचे। जहां नारेबाजी पुतला फूंका।
विज्ञापन


जिला प्रधान अजय पबनावा ने कहा कि उनका धरना प्रदर्शन को 14 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक बात नहीं की है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। इस अवसर पर साहब सिंह फरल, रमेश पबनावा, सुनीता कौल, प्रीतम, माला राम व मियां सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें