फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ग्रामीण कर्मचारियों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में लघु सचिवालय में जताया विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में तीन दिन से धरने पर डटे ग्रामीण कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने पुतला फूंका। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से ऑनलाइन हाजिरी लगाए जाने के फैसले से ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी परेशान हैं और वह इसका विरोध कर रहे हैं।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मोबाइल एप में ऑनलाइन हाजिरी लगाकर मानदेय भुगतान का बिल बनाने का अधिकार सरपंच को देने का निर्णय कर्मचारी विरोधी है। हरियाणा में किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को किसी कर्मचारी की हाजिरी लगाने का अधिकार नहीं है तो सफाई कर्मियों, चौकीदारों और जल कर्मियों के बिल बनाने का अधिकार सरपंच को क्यों दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जोगिंद्र, मदन कलरा, रंगलाल संधु, सीटू जिला कैशियर ओपी माटा, एसकेएस प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवा राम, जगपाल राणा, सतपाल सैनी व कृष्णचद शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने एक पत्र जारी कर प्राइवेट बैंक द्वारा तय किए गए एप पर दिन में दो बार हाजिरी लगाने बारे हिदायत जारी की है। इस हाजिरी को पंचायत सचिव और सरपंच वेरिफाई करेंगे। यह फरमान बिल्कुल गलत है। इस अवसर पर जोगिंद्र सिंह, मदनलाल, दलजीत सिह, रोहताश खोखर, राम प्रसाद, संदीप ब्रास, जितेंद्र, मंगतराम, सीटू जिला प्रधान सतपाल सैनी, ओपी माटा, एसकेएस प्रधान सुशील गुर्जर, सचिव सेवा राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें