फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: स्कूल से लौट रहे छात्र पर चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नागरिक अस्पताल में चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे आठवीं कक्षा के छात्र का रास्ता रोककर कुछ युवकों ने बेल्ट व चाकू से हमला कर दिया। चाकू से वार करने के बाद खून निकलता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हांसी रोड गली नंबर 11 निवासी पूनम ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सहदेव हांसी रोड गली नंबर 10 स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर के स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। चार फरवरी को जब उसका बेटा स्कूल से लौट रहा था तो रास्ते में धक्का बस्ती नजदीक लव-कुश कॉलोनी निवासी कालू व अन्य छह युवकों ने उसके बेटे को रोक लिया और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद वह वहां पहुंची। आरोपी उसके बेटे को धमकी देकर चले गए। अगले दिन पांच मार्च को जब उसके बेटे की स्कूल की छुट्टी हुई तो वह घर आ रहा था तभी आरोपियों ने उसका रास्ता रोक बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक लड़के ने उसके बेटे की टांग में दो जगह चाकू से वार किया। जिससे उसका बेटा घायल हो गया। उसके बेटे का इलाज नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित मां ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी है और यहां काम करने के लिए आए हैं। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर मामला दर्ज करज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें