गुरु नानक खालसा कॉलेज की दो छात्राओं ने एमएससी गणित के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में पहले दो स्थान हासिल किए हैं। इनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल कर कॉलेज की छात्रा रूबी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एमएससी गणित विषय के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में रूबी ने 81.58 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। इसी कॉलेज की अंकिता ने 76.52 अंक हासिल कर विश्वविद्यालय में नौवां स्थान हासिल किया है। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कौर ने छात्राओं की उपलब्धि पर कहा कि कॉलेज में बेहतर शिक्षा के कारण पिछले काफी समय से कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय में कॉलेज का परचम लहरा रहे हैं।
भविष्य में भी उनके कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय के परिणामों में बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करते रहेंगे। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने कहा कि कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थियों की लगन से ही कॉलेज के छात्र विश्वविद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाते हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रीति खर्ब, प्रोफेसर लक्ष्मी पी संदूजा, प्रो. विनीता जागलान व प्रो. पूनम उपस्थित रहे।