फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेंशन लेकर लौट रहे रिटायर्ड हेड मास्टर से 45 हजार चोरी

विज्ञापन
बुजुर्ग की जेब काटते हुए चोर का सीसीटीवी
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। दिवाली के लिए बैंक से पेंशन की रकम निकलवाकर घर लौट रहे रिटायर्ड हेड मास्टर की जेब कट गई। घरौंडा में मंडी मनीराम स्थित मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने के दौरान बुजुर्ग की जेब से 45 हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन

दवाई का भुगतान करने के लिए जेब में हाथ डाला तो रकम गायब मिली। मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बुजुर्ग के पीछे दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पीड़ित ने फुटेज सहित घरौंडा थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने युवकों पर चोरी का आरोप लगाया। गांव कैमला निवासी रणबीर सिंह सेवानिवृत्त हेड मास्टर हैं। उन्होंने वीरवार को घरौंडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पेंशन के 45 हजार रुपये निकलवाए थे। घरौंडा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी एएसआई प्रवीण को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें