फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ब्याना में गैस सिलेंडर में आग लगने से व्यक्ति झुलसा

विज्ञापन
 इंद्री ब्याना गांव में आग लगने से जला सामान। संवाद
विज्ञापन
इंद्री। ब्याना गांव में वीरवार सुबह गैस सिलेंडर से गैस के रिसाव के कारण घर में आग लग गई। हादसे में सोनी नामक व्यक्ति झुलस गया, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास के दौरान सोनी का चेहरा झुलस गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलकर जान बचानी पड़ी। घायल सोनी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिवार के अनुसार, वीरवार सुबह सोनी के पिता चाय बनाने के लिए रसोई में गए थे। उन्होंने गैस चालू करने के लिए माचिस की तिल्ली जलाई तो अचानक सिलेंडर में आग लग गई। पड़ोसियों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग की तपिश से घर की छत पर लगी सीलिंग भी गिर गई। घर में रखा फर्नीचर, फ्रिज, एलसीडी, मंदिर और कपड़े पूरी तरह जल गए। घर के मालिक सोनी के अनुसार, आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
डायल 112 पर नहीं हुई कॉल रिसीव
परिवार ने पहले डायल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें