फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 16 वर्ष की उम्र में रोहित कन्यान ने निशानेबाजी में कमाया नाम

Sun, 12 Oct 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के निशानेबाज रोहित ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। अब जिले में निशानेबाजी के तीन खिलाड़ी तैयार हो चुके है। दो खिलाड़ी रायजा ढिल्लो और अनीस बेनिवाल ओलंपिक में देश के लिए पदक जीत चुके है। उन्हीं को देख कर रोहित भी अब देश के लिए पदक जीतने की तैयारी कर रहा है।
कजाकिस्तान में आयोजित हुई 16वीं एशियन जूनियर पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में रोहित स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यह प्रतियोगिता 16 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित हुई थी। रोहित कन्यान इससे पहले जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में पदक जीत चुके हैं। रोहित 50 मीटर राइफल थ्री पी के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 11 साल की आयु से ही प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल के जानी गांव के रहने वाले रोहित दरड़ गांव स्थित ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं कक्षा के छात्र हैं। उनके पिता सुरेश कन्यान सेना से सेवानिवृत्त हैं। माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। निशानेबाजी में प्रदर्शन करने वाले जिले के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। पिता सुरेश कन्यान ने बताया कि रोहित का ओलंपिक में खेलने का सपना है। वह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों की तरह देश के लिए पदक जीतना चाहते हैं।


उपलब्धियां

- एशियन चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक
-खेलो इंडिया 2025 में रजत पदक
-आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक
-67वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता 2024 में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें