फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से सिर फाड़कर 15 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लूट, स्नेचिंग, चोरी और ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को भी दो युवकों ने गुरुनानक पुरा के समीप दो दोस्तों पर ईंट से हमला कर दिया। एक दोस्त के सिर पर ईंट मार 15 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल में उपचार दिलाया। रामनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरुनानक पुरा निवासी संतोष ने बताया कि वह जेसीबी पर चालक है। उसके पास हेल्पर के तौर पर संदीप निवासी डबरी रहता है। वह शाम करीब साढ़े सात बजे घरौंडा से जेसीबी खड़ी कर घर आ रहे थे। मालिक ने उन्हें सैलरी भी 15 हजार रुपये दी थी। वह मालिक की मोटरसाइकिल लेकर घर आ रहे थे। उसके पीछे संदीप बैठा था। जब वह घर से 100 मीटर पहले नहर की पटरी पर पहुंचे सामने से दो युवक आए और उसके दोस्त के सिर पर ईंट से हमला कर उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। उसने वारदात की सूचना परिजनों को दी। फिर वह संदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें