फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोहरे में सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई रोडवेज बस, यात्री सलामत

विज्ञापन
जलमाना के पास सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर में लगी रोडवेज बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बस संवा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए स्थित जलमाना गांव से करनाल की तरफ जाते हुए राधा स्वामी सत्संग भवन के पास शुक्रवार सुबह छह बजे कोहरे के कारण रोडवेज की बस सड़क किनारे खराब खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में बस और कैंटर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

जलमाना चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि रात को करीब ढाई बजे राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक कैंटर खराब हो गया था। कोहरा ज्यादा होने के कारण दृश्यता कम थी। सुबह 5.40 बजे रोडवेज करनाल डिपो की बस असंध से करनाल के लिए चली थी। जब बस जलमाना सत्संग भवन से आगे निकली तो कोहरा ज्यादा होने के कारण सामने सड़क किनारे खराब कैंटर में टकरा गई। बस में कम ही यात्री सफर कर रहे थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से करनाल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें