करनाल। नमस्ते चौक पर रविवार दोपहर एक बजे हरियाणा रोडवेज की बस और गन्ने से लदी एक ट्रॉली में टक्कर हो गई। इसमें बस का पीछे वाला शीशा टूट गया। कोई हताहत नहीं हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली से करनाल की ओर आ रही थी। गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की पीछे से बस में टक्कर लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रॉली में क्षमता से अधिक गन्ना लदा हुआ था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद लोगों ने यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ दर्शन सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से हादसा हुआ है। मामले में किसी भी ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ब्यूरो