इंद्री। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने रविवार को गांव हिनौरी में 2 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
प्रोजेक्ट में मनोहरपुर से इंद्री, रसूलपुर अप्रोच रोड, हिनौरी से छपरियो और हिनौरी से कुरुक्षेत्र बॉर्डर तक सड़कों को बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से जहां यातायात सुगम होगा, वहीं क्षेत्र का सौंदर्य भी बढ़ेगा। इस अवसर पर इंद्री मंडल अध्यक्ष विजय, एसडीओ पीडब्ल्यूडी रोहताश, महेंद्र सिंह प्रेमी, रमन सैनी आदि मौजूद रहे।