फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धान के सीजन में सड़कें जाम, किसान परेशान

Thu, 23 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। अनाज मंडी तरावड़ी में धान के सीजन के चलते मंडी के दोनों गेटों से लेकर मुख्य मार्गों तक जाम की समस्या ने लोगों का आना जाना मुश्किल कर दिया है। मेन रोड, नडाना रोड और सौंकड़ा रोड पर दिनभर ट्राॅले और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी रहती हैं। इससे आमजन को अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों लग जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में धान का सीजन शुरू होने के बाद से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई बार जाम में एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी गाड़ियां भी फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, सुबह के समय स्कूल जाने वाली बसों और विद्यार्थियों को भी जाम की समस्या झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता ने बताया कि मंडी क्षेत्र में बढ़ते जाम को लेकर पुलिस प्रशासन को कई बार सूचित किया गया है और अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की मांग भी की गई है। लेकिन कुछ दिनों के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए जाने के बाद दोबारा व्यवस्था ढीली पड़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मंडी के दोनों गेटों और सौंकड़ा चौक पर स्थायी रूप से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके और आम लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें